Explore

Search

April 11, 2026 4:39 am

सिवान : जिले में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और कई जगहों पर फल एवं कंबल का वितरण भी किया गया। जयंती समारोह का आयोजन जिले के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्रों पर बड़े धूमधाम से किया गया।

इसके बाद शहर के मालवीय नगर में मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए हमेशा काम किया। आज की नरेंद्र मोदी सरकार उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है।

शाम में पार्टी कार्यालय पर “एक शाम अटल के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर