Explore

Search

April 10, 2026 1:58 am

सिवान : जिले में चलाया गया वाहन जांच अभियान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती, कई स्थानों पर सघन जांच

  • प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी
  • संदिग्ध वाहनों की तलाशी व यात्रियों से पूछताछ
  • अवैध शराब व हथियारों की तस्करी रोकने पर फोकस
  • एसपी ने अभियान की निगरानी कर दिए आवश्यक निर्देश

सिवान: जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की गई।
गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों तथा प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तथा यात्रियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब तस्करी, हथियारों की आवाजाही और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
अभियान के तहत कई स्थानों पर पैदल गश्ती भी की गई, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके। पुलिस जवानों ने बाजार, स्टेशन रोड एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया और सतर्क रहने की अपील की।
अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने की। उन्होंने डायल 112 सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर