Explore

Search

April 8, 2026 2:06 am

सिवान : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, रैंकिंग में सुधार पर संतोष

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिले की रैंकिंग सातवें स्थान पर, डीएम ने दिए कई निर्देश

  • सदर अस्पताल में डीएम की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
  • भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिले की रैंकिंग 28 से 7वें स्थान पर पहुंची
  • सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश
  • डीएम ने अस्पताल के वार्डों व कार्यालयों का निरीक्षण भी किया

सिवान सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा आमलोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर से जारी रिपोर्ट के अनुसार भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग में जिले ने उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्तमान में सिवान जिला इस प्लेटफॉर्म पर सातवें स्थान पर पहुंच गया है, जो पूर्व की तुलना में बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले फरवरी माह में जिले की रैंकिंग 14वें तथा जनवरी में 28वें स्थान पर थी।
डीएम ने इस सुधार के लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह कार्य में निरंतर सुधार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिन संस्थानों में चिकित्सकों की कमी है, वहां अन्य संस्थानों से चिकित्सकों का समुचित समायोजन (रैशनलाइजेशन) किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विशाल कुमार सिंह सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर