Explore

Search

March 25, 2026 1:50 am

सिवान : जनता दरबार में 14 फरियादियों ने एसपी को सुनाई पीड़ा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद के मामलों की रही अधिकता

  • एसपी पूरन कुमार झा ने समाहरणालय में लगाया जनता दरबार
  • 14 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
  • कई मामलों का मौके पर ही निपटारा
  • लापरवाही पर थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 14 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले कुछ थानाध्यक्षों को फोन कर फटकार लगाई और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर