Explore

Search

March 11, 2026 4:11 am

सिवान : जनता दरबार में दस फरियादियों ने एसपी को सुनाई अपनी पीड़ा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी ने शिकायतें सुनकर संबंधित थानों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

• समाहरणालय स्थित कार्यालय में लगा जनता दरबार
• मारपीट, धोखाधड़ी व भूमि विवाद के मामले पहुंचे
• दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर निपटारा
• लापरवाही पर कई थानाध्यक्षों को एसपी ने किया फोन

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में पहुंचे करीब दस फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा भूमि विवाद से संबंधित कई मामले सामने आए। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। बताया गया कि दो दर्जन से अधिक मामलों का निपटारा तुरंत कर दिया गया।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने कई थानाध्यक्षों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में भूमि संबंधी विवादों की शिकायत करने वालों की संख्या सबसे अधिक रही।
एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि इन मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याओं से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को निर्देशित किया जाता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर