Explore

Search

May 2, 2026 4:45 pm

सिवान : जनता दरबार में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मारपीट, भूमि विवाद और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों का मौके पर निपटारा

• समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में लगा जनता दरबार
• दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान
• कई थानाध्यक्षों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
• भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सबसे अधिक शिकायतें

सीवान में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार में सबसे अधिक मारपीट, धोखाधड़ी तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इस दौरान एसपी ने लापरवाही बरतने वाले कई थानाध्यक्षों को फोन कर संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। कई फरियादियों ने जमीन से जुड़े पुराने विवादों के समाधान के लिए गुहार लगाई।
एसपी पूरन कुमार झा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर