Explore

Search

April 4, 2026 11:44 am

सिवान : जंक्शन से 39 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को विशेष अभियान के तहत सिवान जंक्शन से 39 लीटर शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के भुटवा निवासी विकाश कुमार और नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली निवासी लक्ष्मण प्रसाद के रूप में हुई है।

मद्यनिषेध निरीक्षक गणेश चंद्र ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर जंक्शन पर छापेमारी की गई, जहां ट्रेन के रास्ते शराब लेकर आ रहे दोनों तस्करों को 39 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर