सिवान जंक्शन व डाउन लाइन समीप दो संदिग्ध मौत, पहचान नहीं
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों से पुरुष व महिला का शव बरामद
सिवान में मंगलवार को रेलवे लाइन पर दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुरुष एवं एक महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पहली घटना सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर हुई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस सुबह 10:14 बजे स्टेशन पहुंची और 10:19 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय के समीप मास्ट संख्या एसवी/1014 के पास करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति चलती ट्रेन के नीचे चला गया।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों ने देखा कि व्यक्ति का शरीर कमर के नीचे से दो हिस्सों में बंट चुका था। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या टिकट बरामद नहीं हुआ। जीआरपी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा तथा एक ट्रेन को प्लेटफार्म बदलकर चलाया गया।
दूसरी घटना डाउन लाइन के किलोमीटर संख्या 395/16-18 के पास हुई, जहां सुबह करीब 50 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के पास से भी कोई यात्रा संबंधी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
दोनों मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर