Explore

Search

May 16, 2026 3:24 am

सिवान : जंक्शन के यार्ड से लावारिस हालत में शराब बरामद

✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई


  • पश्चिमी यार्ड से 85 बोतल देशी शराब बरामद
  • लावारिस बैग में छिपाकर रखी गई थी शराब
  • जब्त शराब की कीमत करीब 4,675 रुपये बताई गई
  • जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता

सिवान: जंक्शन के पश्चिमी यार्ड में जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने लावारिस हालत में रखे एक बैग से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी द्वारा गठित सीपीडीएस टीम तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर निरीक्षक ट्रेन एस्कॉर्ट गोरखपुर, सीपीडीएस टीम, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट और जीआरपी द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा था।
जांच के दौरान जंक्शन के पश्चिमी यार्ड स्थित किलोमीटर संख्या 387/00 के पास आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान लावारिस हालत में रखे एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 85 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
आरपीएफ के अनुसार बरामद शराब की कुल कीमत लगभग चार हजार 675 रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है।
छापेमारी टीम में सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, सउनि छोटे लाल सिंह यादव, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, बलवीर यादव, विनोद कुमार वर्मा तथा इंद्रजीत यादव समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर