Explore

Search

May 26, 2026 6:25 pm

सिवान जंक्शन का सहायक सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण, जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान जंक्शन पर बुधवार को आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा, मुकेश कुमार पवार ने व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरपीएफ पोस्ट, जंक्शन के प्लेटफार्मों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और सभी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि आरपीएफ अधिकारी और जवान अपने कर्तव्यों का पालन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। इसके उपरांत आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में ड्यूटी के दौरान जवानों को आने वाली परेशानियों की जानकारी ली गई और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

विस्तृत निरीक्षण में परेड, बैरक, आर्म्स व एम्युनिशन, मालखाना तथा त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही कार्यालय में रखे सभी अभिलेखों और पंजिकाओं की गहन जांच की गई।

इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे साफ-सुथरी वर्दी पहनें, यात्रियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभाएं।

उन्होंने बढ़ती भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर