Explore

Search

June 22, 2026 2:24 pm

सिवान : छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, प्रतिभाओं को मिला मंच

  • होटल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया
  • मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र को ₹5100 की प्रोत्साहन राशि दी
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रेरणादायक पहल
  • कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न

सिवान: शहर के एक होटल में गुरुवार को सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों के उत्साह, उपलब्धियों और मेहनत को खुले मंच से सराहा गया, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए एक छात्र को 51 सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह एक उम्मीद की किरण साबित होते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरती आलोक वर्मा, अरविंद पाठक और सचिन की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य नीतीश, सूरज, अभिमन्यु, राहुल, केशव, मनकेश्वर, शानू, कुणाल, आशीष, चंदन और सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर