Explore

Search

July 2, 2026 12:15 am

सिवान : छात्र की मौत के बाद से छात्रावास के अन्य छात्रों में दहशत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रावास के अन्य छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है।

सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के लौआकला गांव निवासी सोनू कुमार, जो लाल बहादुर राय के पुत्र थे, का शव हॉस्टल के चौथे तल्ले स्थित कमरे में बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कॉलेज के छात्रों में भय व्याप्त है, और कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं, पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, साथ ही मृत छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, अब तक पुलिस को मौत के पीछे की असली वजह का सुराग नहीं मिला है

SiwanNews, StudentDeath, HostelIncident, BiharNews, PoliceInvestigatio

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर