Explore

Search

March 31, 2026 9:42 pm

सिवान : छात्र की मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के हॉस्टल के चौथे तल्ले के कमरे में एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के लौआकला गांव निवासी लाल बहादुर राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के सभी दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, अभी तक मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है

इस घटना को लेकर मृतक के चाचा छोटे लाल राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर