Explore

Search

February 25, 2026 4:05 am

सिवान: छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी

सिवान: छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
बिहार पुलिस सप्ताह में महिला थाना व अभया ब्रिगेड का जागरूकता कार्यक्रम
सिवान में बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को महिला थाना एवं अभया ब्रिगेड टीम द्वारा महिला एवं बाल सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला उत्पीड़न, छेड़खानी तथा अन्य अपराधों के विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ कानून में कठोर दंड का प्रावधान है और पीड़ित को बिना भय के शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न दंडनीय अपराध है। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देना आवश्यक है, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर