✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: बदलते मौसम, ठंड और कोहरे के कारण सिवान जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ट्रेनों की यही स्थिति रही।
मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा, अन्य ट्रेनों की स्थिति भी इस प्रकार रही:
13019 बाघ एक्सप्रेस: 1 घंटा
55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर: 3 घंटे
14674 शहीद एक्सप्रेस: 45 मिनट
19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कवि गुरु एक्सप्रेस: 1 घंटा 10 मिनट
02564 बरौनी क्लोन स्पेशल: 1 घंटा 25 मिनट
12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 2 घंटे 14 मिनट
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस: 1 घंटा 35 मिनट
13020 बाघ एक्सप्रेस: 1 घंटा
11059 लोकमान्य तिलक से छपरा जाने वाली छपरा एक्सप्रेस: 2 घंटे
ट्रेनों की इस लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।

