Explore

Search

April 1, 2026 2:13 am

सिवान : छत पर फंदे से लटकता मिला नर्तकी का शव, संचालक फरार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ स्थित छक्का हाता स्कूल के समीप एक मकान से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया, जो दुपट्टे के सहारे फांसी से लटका हुआ था। मृतका की पहचान कोलकाता निवासी रामपाल ठाकुर की पुत्री डाली ठाकुर के रूप में हुई है। वह धड़कन आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप में डांसर के रूप में काम करती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

बहन ने जताई संदेह, प्रेम प्रसंग में उलझा मामला

मृतका की छोटी बहन काजल ठाकुर ने बताया कि वे दोनों आर्केस्ट्रा में डांस करती थीं। उसकी बहन डाली एक युवक से बातचीत करती थी, जो बुधवार की रात मकान में आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक वहां से चला गया। लेकिन डाली फोन पर उसी युवक से बात करते हुए छत पर चली गई।

कुछ देर बाद उसी युवक का काजल के पास फोन आया और उसने कहा— “देखो, तुम्हारी बहन छत पर क्या कर रही है!” जब काजल छत पर पहुंची, तो उसने देखा कि डाली फंदे से झूल रही थी। उसने तुरंत अपने साथियों को बुलाया, लेकिन तब तक सभी लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, संचालक फरार

मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। वहीं, आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालक भी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर