✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन शनिवार को छठवें दिन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में हुआ। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं मिली।
पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 12:45 बजे संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के चलते सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों की भीड़ लगने लगी थी। इस दौरान प्रवेश पत्र और शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए, जिससे परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।

