Explore

Search

July 4, 2026 8:31 am

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान नगर थाना पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर से एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि एक बाइक चोरी के मामले में कांड संख्या 789/24 दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान शनिवार को कोर्ट परिसर के बाहर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी वसीम खान को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान वसीम खान के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं को उजागर किया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर