Explore

Search

July 5, 2026 10:28 am

सिवान : चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण के पैक्स चुनाव में 42.23 प्रतिशत हुआ मतदान

 



✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में पहले चरण के पैक्स चुनाव के तहत मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जानकारी के अनुसार, जिले के चार प्रखंडों- भगवानपुर हाट, बसंतपुर, गोरेयाकोठी और नौतन में पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।

चुनाव के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। आंकड़ों के अनुसार, चारों प्रखंडों में कुल 42.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें भगवानपुर हाट में 43.56 प्रतिशत, गोरेयाकोठी में 43.95 प्रतिशत, बसंतपुर में 32.65 प्रतिशत और नौतन में 45.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

चारों प्रखंडों के 34 पैक्सों के लिए कुल 121 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में पूरी हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर