Explore

Search

July 3, 2026 8:06 pm

सिवान : गृह रक्षा वाहिनी के 169 जवान हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के विभिन्न थानों में तैनात बिहार गृह रक्षा वाहिनी के 169 जवान मंगलवार को एक साथ सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में जिला समादेष्टा पदाधिकारी सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी सेवानिवृत्त जवानों को माला पहनाकर और उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान जवानों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह जीवन का ऐसा क्षण है जिसे हर सरकारी कर्मचारी को स्वीकार करना पड़ता है।

जवानों ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें सीखी और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाया। सेवानिवृत्त होने के इस क्षण पर वे भावुक हो गए और कहा कि साथियों को छोड़कर जाने का मन नहीं करता, लेकिन यह जीवन की परंपरा है।

जवानों ने इस विदाई को अपने जीवन का एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि वे इस दौरान मिले अनुभवों और संबंधों को हमेशा संजोकर रखेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर