Explore

Search

May 31, 2026 5:38 pm

सिवान : गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : गांधी मैदान में 5 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर चांप ढाला स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डा. प्रेमकुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में अखंड दीपक प्राकट्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी दिव्य अवतरण के 100 वर्ष पूरे होने से एक वर्ष पूर्व इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त करने की योजना बनाई गई है।

इस महायज्ञ के दौरान उत्तराखंड, हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. चिन्मय पांड्या विशेष प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। महायज्ञ के पहले दिन, 5 मार्च की सुबह गांधी मैदान से कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

बैठक में शांतिकुंज प्रतिनिधि बनवारी लाल, राघव यादव, अर्जुन यादव, मंटू साह एवं डा. विजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर