Explore

Search

April 1, 2026 12:35 am

सिवान : गांव-गांव जाकर जनता से समर्थन मांगेगी कांग्रेस

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में सभाएं और बैठकों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमजोर सवर्ण समाज के लिए जातीय जनगणना कराकर उनकी वास्तविक जनसंख्या के आधार पर सभी स्तरों पर हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी। महात्मा गांधी के अहिंसक सिद्धांतों के सहारे, डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुरूप कांग्रेस देश के सभी नागरिकों को समान अवसर देने के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि समानता लाने के लिए आरक्षण के माध्यम से योग्य नागरिकों को अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर समर्थन जुटाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक व पूंजीवादी विचारधारा को ध्वस्त करने के लिए जनता को जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर शिवधारी दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. के एहतेशाम, इंदु देवी, बृज किशोर सिंह, कमलेश सिंह, मेराज अहमद, अलाउद्दीन अंसारी, अरुण माझी, पंचदेव राम, मिथिलेश सिंह, संतोष पांडेय, ध्रुव लाल कुशवाहा, मनोज तिवारी, लाल बाबू खरवार, शमीम अहमद खान, सुशील कुमार, नबी रसूल अंसारी, हरिशंकर तिवारी, उपेंद्र प्रसाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर