Explore

Search

March 3, 2026 3:53 am

सिवान : गांधी मैदान में एनडीए के होली मिलन समारोह में रंगों का सियासी संगम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे मुख्य अतिथि, फाग गीतों पर झूमे कार्यकर्ता

सिवान: शहर के गांधी मैदान में सोमवार को एनडीए की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही मैदान में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ पूरा परिसर गुलाल की रंगत और होली गीतों की गूंज से सराबोर हो उठा।
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सह सदर विधायक मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर गुलाल खेला और होली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय और विजेंद्र सिंह ने फाग और पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। वहीं साहित्यिक कलाकार आनंद मोहन ने अपनी रचनाओं से सांस्कृतिक माहौल को और जीवंत बना दिया।
समारोह में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विजयलक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह, हेमनारायण साह, देवेशकांत सिंह, इन्द्रदेव सिंह पटेल, विष्णुदेव पासवान, भीम कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, आदित्य पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। होली के इस आयोजन ने राजनीतिक मंच पर रंगों के माध्यम से एकता और उत्साह का संदेश दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर