Explore

Search

July 2, 2026 11:52 pm

सिवान : गल्ला व्यवसायी ने ट्रांसपोर्टर व बिचौलिए के विरुद्ध कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भोजपुर जिले के गल्ला व्यवसायी मुनमुन साह ने हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर ट्रांसपोर्टर और बिचौलिए के खिलाफ गेहूं लदा ट्रक गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

व्यवसायी ने अपने आवेदन में बताया कि 21 दिसंबर 2024 को गोपालगंज के झझवां पकड़ी महम्मदपुर स्थित आरके गोला भंडार के व्यापारी रंजीत कुमार के कहने पर रक्सौल (पूर्वी चंपारण) की पशुपति ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक सप्लायर अभिषेक यादव से ट्रक किराए पर लिया था। इस ट्रक में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट स्थित शंकर ट्रेडर्स से गेहूं लादकर कोलकाता भेजा गया था।

हालांकि, अब तक ट्रक अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंचा है। ट्रांसपोर्टर द्वारा दिए गए ट्रक मालिक और चालक का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। व्यवसायी ने बताया कि 26 दिसंबर की सुबह व्यापारी रंजीत कुमार ने फोन कर ट्रक के पहुंचने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ट्रक मालिक और चालक को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का मोबाइल बंद पाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गेहूं लदा ट्रक गायब होने की घटना से व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर