Explore

Search

March 30, 2026 10:05 pm

सिवान : गणित ओलंपियाड में शिष्या पब्लिक स्कूल के 14 बच्चों को मिला गोल्ड मेडल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : शहर के जेपी चौक स्थित शिष्या पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजयी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गणित ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्रों में कक्षा एक से आरव कुमार, मनस्वी वैदिका व प्रणव राज, कक्षा दो से रेयांश राज, शिवम और स्वर्णी कुमारी, कक्षा तीन से शिवांश रंजन, हार्दिक और मिस्टी जायसवाल, कक्षा चार से पारुल, परिणीति, आर्या पटेल और सौम्या श्रेष्ठ तथा कक्षा पांच से रूद्र प्रताप शामिल हैं।

वहीं, साइंस ओलंपियाड में भी कक्षा पांच के मनीष कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्या नीलम वर्मा ने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह गर्व की बात है कि शिष्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी इंटरनेशनल ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आभास वर्मा ने भी बच्चों को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर