खेलो बिहार पुलिस के साथ के तहत आयोजित फुटबॉल मैच में पुलिस टीम बनी विजेता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मैत्रीपूर्ण मुकाबले में पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन, युवाओं को फिटनेस का संदेश
सिवान : बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को पांचवें दिन पुलिस केंद्र में ‘खेलो बिहार पुलिस के साथ’ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम एवं आमजनों की टीम के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में पुलिस टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल के माध्यम से अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को सुदृढ़ करना था।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा गया। पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों ने आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलते हुए सकारात्मक संदेश दिया कि पुलिस-जनता के संबंध पारस्परिक सहयोग और विश्वास पर आधारित हैं।
ज्ञात हो कि 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर