Explore

Search

April 4, 2026 1:56 am

सिवान : खान ब्रदर्श ने थामा लोजपा का दामन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मेरे पिता के प्रयास से आज सबके हाथों में मोबाइल है: चिराग पासवान

हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (आर) द्वारा एक नव संकल्प सह भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत समाजसेवी सह खान ब्रदर्स के अयूब खान व रईस खान व उनके भतिजा सैफ खान को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा की सदस्यता दिलाई।इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगारे व फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने की।जबकि कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने किया।चिराग पासवान के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ते,राजतिलक लगाकर चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया।इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डॉ.भीम राव अंबेडकर और पूर्व मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित की।तत्पश्चात दोनों तस्वीरें केंद्रीय मंत्री को भेंट की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने की सपना और खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान और रईस खान के लिए मै एक स्नेही के रूप में आप सबों का एक एक स्नेह और एक आशिक के रूप में आप सभी का एक-एक मोहब्बत मांगने के लिए आया हूं।आप मेरा साथ दिजिए,मैं बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाकर दूंगा।आज केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व देश तरक्की कर रहा है।महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस मिला है।घर घर शौचालय बना है।आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज हो रहा है।नरेन्द्र मोदी ने बिहार को दो एम्स दिया।मेरे पिता रामविलास पासवान के प्रयास से आज सभी के हाथों में मोबाइल है।80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रही है।शिक्षा,नौकरी व इलाज कराने के लिए आपको बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े।ऐसा बिहार बनाउंगा।उन्होंने कहा कि खान ब्रदर्श को पार्टी से जुड़ने से सीवान ही नहीं बल्कि प्रदेश में नई ताकत व ऊर्जा प्रदान होगी।उन्होंने कहा कि इतनी खराब मौसम के कारण काफी देर तक आप सभी मेरे लिए खड़े रहे,इसके लिए आप सभी को बहुत बहूत धन्यवाद।इसके साथ ही उन्होंने कहा की अयूब खान एवं रईस खान से हमारे पिता जी से अच्छे संबंध रहे हैं,आज हम लोगों के मिलन समारोह को देखकर उनकी मृत आत्मा भी प्रसन्न होंगी।यह शब्द को सुनते ही स्टेज पर विराजमान अयूब खान एवं रईस खान के कुछ पल के लिए स्वर्गीय राम विलास पासवान की यादें ताजी हो गई।और दोनों भाईयों की आंखों से आंशिक रूप से आंसुओं के कतरे टपक पड़े।उल्लेखनीय हो कि हृदय से जुड़े हुए लोग जब इस दुनिया से रुखसत हो जाते है तो उनकी यादें भावुक जरूर कर देती है।दूसरी ओर सभा को संबोधित करते हुए खान ब्रदर्स के रईस खान ने कहा कि मैं और मेरे बड़े भाई अयूब खान व भतीजा सैफ खान लोजपा (आर)में शामिल हुए है।वहीं आम जनता से अपील किया कि आप सभी इसी तरह मेरा साथ देते रहिए,हम आपलोगों के भरोसे पर खर्रा उतरूंगा।कार्यक्रम को संबोधन करने वाले में गुलाम हैदर, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक शहनवाज कैफी,प्रदेश महासचिव नंदेश्वर तिवारी,कामेश्वर सिंह,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजबली मांझी,महिला सेल अध्यक्ष रजनी रंजन,राहुल कुमार तिवारी,अनूप तिवारी, विनोद तिवारी,रामेश्वर तिवारी,लेबर सेल के अध्यक्ष अजित पासवान, विकास कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे।मौके पर सदर डीएसपी अजय कुमार सिंह,सदर एसडीओ सुनील कुमार के अलावे बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह,सीओ उदयन सिंह,बीसीओ मिथलेश कुमार राम,एमएच नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव सहित अन्य के अलावे जिले से पहुंचे महिला व पुरुष बल उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर