Explore

Search

June 22, 2026 2:05 pm

सिवान कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अज्ञात ई-मेल से मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

  • सिवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  • बम स्क्वायड और ASL टीम कर रही सघन जांच
  • कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती
  • QRT, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड में

सिवान: जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय, सिवान को एक अज्ञात ई–मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई।
धमकी मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर–1 एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (सदर) मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बम स्क्वायड टीम द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है, वहीं अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
इसके साथ ही ASL टीमों को भी सक्रिय किया गया है। एहतियात के तौर पर QRT टीम, एम्बुलेंस सेवा और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार सहित सभी प्रवेश बिंदुओं पर DFMD और HHMD के जरिए कड़ी जांच की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और आम लोगों के आवागमन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
वहीं, साइबर पुलिस टीम द्वारा इस ई–मेल की तकनीकी जांच और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर