Explore

Search

March 22, 2026 10:11 pm

सिवान के नए एसपी मनोज कुमार तिवारी ने संभाला कार्यभार, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के संकेत

सिवान के नए एसपी मनोज कुमार तिवारी ने संभाला कार्यभार, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के संकेत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पदभार ग्रहण के बाद की अधिकारियों संग पहली बैठक, कहा- बदमाशों को सजा दिलाना ही प्राथमिकता

सिवान: जिले को नए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी मिल गए हैं। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही एसपी ने अधिकारियों संग परिचय बैठक की और जिले की विधि व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

नए एसपी ने साफ संकेत दिए कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही उन्हें सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी मजबूती से कार्रवाई करेगी।

एसपी तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में अपराध पर काबू पाया जाए और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए।

एसपी ने जनता से भी अपील की कि किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता को सुरक्षा का पूरा एहसास दिलाया जाएगा और पुलिस चौकसी में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर