Explore

Search

May 26, 2026 11:36 am

सिवान के नए एसपी बने मनोज कुमार तिवारी

सिवान के नए एसपी बने मनोज कुमार तिवारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

राज्य सरकार ने किया बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला

सिवान : बिहार सरकार ने सोमवार को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की, जिसके तहत सिवान जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) में तैनात रहे एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वे अब तक इस पद पर कार्यरत रहे अमितेश कुमार का स्थान लेंगे। अमितेश कुमार को विशेष शाखा (सुरक्षा) का एसपी बनाया गया है।

सिवान जैसे संवेदनशील जिले की कमान संभालने वाले मनोज कुमार तिवारी के समक्ष कई अहम चुनौतियाँ होंगी। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसना, शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता में होगा।

स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को उम्मीद है कि नए एसपी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर