✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। जिले के प्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित डायबिटीज कॉन्फ्रेंस IDF 2025 में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर न केवल मेडिकल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि सिवान का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की, जिसमें लिखा— “Today I presented my research paper in World most prestigious diabetes conference IDF 2025 in Bangkok.” डॉक्टर ख्वाजा की यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
IDF (International Diabetes Federation) सम्मेलन विश्वभर के प्रमुख विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का एक ऐसा मंच है, जहां मधुमेह से जुड़ी नई खोजें, रिसर्च और उपचार के तरीकों पर गंभीर विमर्श होता है। ऐसे मंच पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
डॉ. ख्वाजा की इस सफलता पर सिवान के चिकित्सकों और आम जनों में खुशी की लहर है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयाँ दे रहे हैं और उनकी इस कामयाबी को जिले की उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

