✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
- मोहन टावर स्थित शोरूम ने मनाई पहली वर्षगांठ
- दीप प्रज्वलन, केक कटिंग व फूड डिस्ट्रीब्यूशन का आयोजन
- अक्षय तृतीया के बाद लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप
- 19 अप्रैल तक गोल्ड खरीदारी पर फ्लैट 30% छूट
सिवान: शहर के गौशाला रोड स्थित चौधरी मोड़ के मोहन टावर में अवस्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शोरूम को आकर्षक रूप से सजाया गया था और कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, इसके बाद केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई। साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण भी किया गया। यह पहल उपस्थित लोगों के बीच सराहनीय रही।

कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम अपनी विश्वसनीयता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। “डायरेक्ट माइंस टू मार्केट” की अवधारणा के तहत यह अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाता है। एशिया के नंबर-1 डायमंड एक्सपोर्टर के रूप में अपनी पहचान रखने वाला यह ब्रांड ग्राहकों को किफायती दरों पर और बेहद कम मेकिंग चार्ज में आभूषण उपलब्ध कराता है।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक डॉ. इंद्रमोहन ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे के बल पर उन्होंने एक साल का सफल सफर पूरा किया है। उन्होंने आगे भी बेहतर गुणवत्ता और सेवा देने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी महीने अक्षय तृतीया के बाद एक भव्य ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत 19 अप्रैल तक गोल्ड खरीदारी पर फ्लैट 30 प्रतिशत छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारी का सुनहरा अवसर उपलब्ध है।


