✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कृष्णा सिनेमा के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कृष्णा किराना स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार सुबह दुकान मालिक प्रवीण कुमार शर्मा को हुई, जब स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके दुकान का ताला और शटर टूटा हुआ है।
दुकान पर पहुंचकर प्रवीण कुमार ने देखा कि चोर शटर तोड़कर अंदर से नकदी और सामान लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से नकद रुपए और अन्य सामान की चोरी हुई है।
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, और गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि नशे में धुत्त युवकों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक दुकान मालिक द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

