✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी चंवर के समीप शुक्रवार सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी अभिषेक कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आंदर जा रहे थे। इसी दौरान बरहनी चंवर के पास एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
पवन कुमार की 26 जनवरी को शादी तय है, और वे शादी की तैयारियों के सिलसिले में आंदर अपने जीजा के घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद से परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

