✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शनिवार को मुख्यमंत्री के कारकेड का पटना से गोपालगंज की ओर गुजरने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मलमलिया में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क रहा।
मलमलिया चौक पर पुलिस बलों के साथ प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी घंटों तैनात रहे। बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से गोपालगंज जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस बलों ने सुरक्षा उपाय किए, लेकिन बाद में यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री ने दूसरे मार्ग से गोपालगंज की ओर रुख किया। इसके बाद मलमलिया चौक पर तैनात सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने मुख्यालय वापस लौट गए। इस मौके पर बीडीओ कुमार विशाल, गोरेयाकोठी के बीडीओ डा. अभय कुमार, बसंतपुर बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

