Explore

Search

April 10, 2026 10:07 pm

सिवान : कई ट्रेनों का बदला आगमन व प्रस्थान का समय

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रेलवे प्रशासन ने एक जनवरी से लागू नई समय-सारणी के तहत 5 गाड़ियों की संख्या में परिवर्तन और 22 गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान समय में बदलाव किया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि परिवर्तन इस प्रकार है:

1. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से अब 1.05 बजे के स्थान पर 1.00 बजे छूटेगी।

2. 15102 (परिवर्तित संख्या 22584) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से 2.05 बजे के स्थान पर 2.00 बजे छूटेगी।

3. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से 2.30 बजे के स्थान पर 2.25 बजे छूटेगी।

4. 22412 आनंद बिहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से 4.15 बजे के स्थान पर 4.10 बजे छूटेगी।

5. 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से 15.30 बजे के स्थान पर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी। देवरिया सदर से 16.40 के स्थान पर 16.10 बजे, भटनी से 17.00 बजे के स्थान पर 16.35 बजे और सिवान से 17.45 बजे के स्थान पर 17.20 बजे प्रस्थान करेगी।

6. 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
गोरखपुर जंक्शन से 23.55 बजे के स्थान पर 23.50 बजे छूटेगी।

7. 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
भटनी जंक्शन से 8.00 बजे के स्थान पर 7.40 बजे छूटेगी।

8. 05442 (परिवर्तित संख्या 55114) थावे-सिवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
थावे स्टेशन से 20.25 बजे के स्थान पर 19.30 बजे प्रस्थान करेगी।

 

मार्च से गाड़ियों की संख्या में परिवर्तन

12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस चार मार्च से परिवर्तित गाड़ी संख्या 15034/15033 से चलाई जाएगी।

22531/22532 छपरा-मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस पांच मार्च से परिवर्तित गाड़ी संख्या 15109/15110 से चलाई जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर