Explore

Search

May 5, 2026 11:17 pm

सिवान : ओरमा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का सफल आयोजन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • पाटलिपुत्रा पब्लिक स्कूल में भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
  • संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
  • विचारधारा, इतिहास व कार्यपद्धति पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया

सिवान: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत ओरमा स्थित पाटलिपुत्रा पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहन जानकारी होना आवश्यक है, तभी समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच संभव है।
वहीं पूर्व एमएलसी सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्थापना, विकास एवं संघर्ष की यात्रा को विस्तार से समझाया। वहीं भाजपा प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास का आधार होते हैं और इससे नई ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, शंभू प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह, रामाधार तिवारी, संजय प्रसाद, हीरालाल राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर