Explore

Search

March 14, 2026 2:10 am

सिवान : ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद 30 मोबाइल मालिकों को लौटाए, एसपी ने किया वितरण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सात से आठ लाख रुपये कीमत के मोबाइल वैज्ञानिक जांच के आधार पर बरामद

• समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में मोबाइल मालिकों को सौंपे गए
• ऑपरेशन मुस्कान के तहत डेढ़ माह में 30 मोबाइल बरामद
• बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपये
• मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत करने की अपील
सिवान: जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइलों को शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने लोगों को उनके मोबाइल लौटाए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपने सामान से भावनात्मक लगाव होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर करीब डेढ़ माह के भीतर विभिन्न स्थानों से कुल 30 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलों की कुल कीमत सात से आठ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मोबाइल मिलने के बाद उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।
एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल या अन्य सामान खो जाता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना में दें। वहीं यदि किसी को लावारिस हालत में मोबाइल या अन्य सामान मिलता है तो उसका उपयोग करने के बजाय उसे नजदीकी थाना में जमा कराएं, ताकि वह उसके असली मालिक तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों के खोए हुए सामान को वापस दिलाने का प्रयास लगातार किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर