Explore

Search

June 20, 2026 3:28 am

सिवान : ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा बैग बरामद, आरपीएफ ने लौटाया सामान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रेल मदद सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर आरपीएफ ने लौटाया हैंडबैग


  • गाड़ी संख्या 15566 में यात्रा के दौरान छूट गया था बैग
  • 139 हेल्पलाइन पर यात्री ने दर्ज कराई थी शिकायत
  • आरपीएफ सिवान ने सुरक्षित बरामद कर लौटाया सामान
  • यात्री ने आरपीएफ के प्रति जताया आभार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का छूटा हुआ हैंडबैग बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। इस कार्रवाई से यात्री ने राहत महसूस करते हुए आरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के मुहुली थाना क्षेत्र के इटौवा निवासी बैजनाथ रविवार को आरपीएफ पोस्ट सिवान पहुंचे। यात्री ने बताया कि वह आठ मई को गाड़ी संख्या 15566 के इंजन से दूसरे जनरल कोच में नई दिल्ली से खलीलाबाद तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा पूरी कर ट्रेन से उतरने के दौरान जल्दबाजी में उनका बैंगनी रंग का हैंडबैग सीट के नीचे ही छूट गया था।
बैग छूटने के बाद यात्री ने अपने भांजे सूरज गुप्ता के मोबाइल फोन से 139 हेल्पलाइन पर रेल मदद के लिए सूचना दर्ज कराई थी। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान द्वारा मामले की जांच शुरू की गई।
एएसआइ मयंक भूषण तिवारी ने संबंधित पंजिका की जांच की, जिसमें नौ मई को रेल मदद की सूचना दर्ज पाई गई। इसके आधार पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुभाष यादव द्वारा बरामद बैग को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया था।
सत्यापन के बाद आरपीएफ ने बरामद बैग यात्री को सुपुर्द कर दिया। अपना सामान सही सलामत मिलने पर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर