Explore

Search

March 11, 2026 4:08 am

सिवान : ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ रद्द

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

देवरिया सदर–नूनखार के बीच ब्लॉक के कारण रेलवे ने किया ट्रेनों के संचालन में बदलाव

• गोरखपुर–भटनी रेलखंड पर सिगनलिंग कार्य के कारण ब्लॉक
• कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, कुछ ट्रेनें रद्द
• कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन
• परिवर्तित मार्ग की ट्रेनों का थावे, कप्तानगंज और पड़रौना में अस्थायी ठहराव

सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैंट–भटनी रेलखंड पर देवरिया सदर और नूनखार स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त तथा कुछ को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 11 और 12 मार्च को चलने वाली 55056/55055 गोरखपुर–छपरा–गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं बरौनी से 11 और 12 मार्च को चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष ट्रेन तथा दरभंगा से 11 और 12 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन निर्धारित मार्ग सिवान–भटनी–गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट होकर चलाई जाएगी।
इसी तरह कटिहार से 11 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग सिवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट के रास्ते संचालित होगी। वहीं नई दिल्ली से 10 और 11 मार्च को चलने वाली 02564 नई दिल्ली–बरौनी विशेष तथा 02570 नई दिल्ली–दरभंगा विशेष ट्रेन गोरखपुर कैंट–भटनी–सिवान के स्थान पर गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सिवान के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके अलावा 11 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जंक्शन–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तथा 15033 पाटलिपुत्र–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का अस्थायी दो मिनट का ठहराव कप्तानगंज, पड़रौना और थावे स्टेशनों पर दिया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि 11 और 12 मार्च को चलने वाली 55041 सिवान–गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भटनी तक ही संचालित होगी और भटनी से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी। वहीं 55042 गोरखपुर कैंट–सिवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी तथा गोरखपुर कैंट से भटनी के बीच निरस्त रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर