Explore

Search

June 27, 2026 9:55 pm

सिवान: एसपी ने महादेवा, सराय और मुफस्सिल थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान में प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को महादेवा थाना, सराय थाना एवं मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने करीब दो घंटे तक तीनों थानों में विभिन्न पंजियों की जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिक पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी समेत अन्य महत्वपूर्ण पंजियों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने थानाध्यक्षों और अन्य पुलिसकर्मियों से लंबित मामलों की स्थिति जानी और उनके शीघ्र निष्पादन पर बल दिया।

एसपी ने कहा कि लंबित कांडों की समीक्षा, कुर्की-जब्ती, वारंट निष्पादन, विधि-व्यवस्था और केस अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को 24 घंटे सक्रिय गश्ती करने का आदेश दिया, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार, सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास अपने-अपने थाना पर मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर