Explore

Search

April 8, 2026 2:08 am

सिवान : एसपी ने पुलिस केंद्र में की पुलिस सभा, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, अनुशासन व जिम्मेदार पुलिसिंग पर दिया जोर

  •  पुलिस केंद्र में एसपी पूरन कुमार झा ने आयोजित की पुलिस सभा
  • पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुना गया
  • कई मामलों का मौके पर ही किया गया निष्पादन
  • अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर

सिवान पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।
सभा के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, वहीं कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखना और विधि-व्यवस्था के संधारण में तत्पर रहना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी एवं जिम्मेदार पुलिसिंग अपनाने की बात कही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर