Explore

Search

July 4, 2026 4:11 am

सिवान: एसपी ने देर रात्रि चार थानों का किया औचक निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एसपी अमितेश कुमार ने सोमवार की देर रात सिवान जिले के चार थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सतर्कता और सक्रियता की जांच की। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही सभी थानों के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए।

एसपी ने आंदर, सिसवन, चैनपुर और महाराजगंज थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संतरी ड्यूटी, रोस्टर, और सिरिस्ता की स्थिति का बारीकी से जांच की। इसके साथ ही डायल 112, रात्रि गश्त, और वाहन चेकिंग का भी निरीक्षण किया।

महाराजगंज थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वाहन चेकिंग चल रही थी, जहां एसपी ने खुद पहुंचकर पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की सतर्कता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर