Explore

Search

May 3, 2026 5:59 pm

सिवान : एसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों को बदला

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिले में प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों में नई जिम्मेदारी


  • एसपी पूरन कुमार झा ने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया
  • विभिन्न थानों व शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई
  • आदेश के साथ पदस्थापन सूची जारी
  • सभी अधिकारियों को तुरंत योगदान करने का निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने आधिकारिक पत्र जारी कर नई पदस्थापन सूची घोषित की है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक मिहिर कुमार को पुलिस केंद्र से प्रभारी विधि शाखा के साथ-साथ मद्यनिषेध शाखा, पुलिस कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुअनि विवेक कुमार को अपर थानाध्यक्ष दरौली से थानाध्यक्ष दरौली थाना बनाया गया है।
इसी क्रम में पुनि बसंत कुमार रजक को प्रभारी विधि शाखा, पुलिस कार्यालय से अपर थानाध्यक्ष असांव थाना में पदस्थापित किया गया है। पुअनि अभिनाष झा को पुलिस केंद्र से अपर थानाध्यक्ष महादेवा थाना भेजा गया है।
वहीं, पुअनि पप्पन कुमार को प्रभारी मद्यनिषेध शाखा से थानाध्यक्ष यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। पुअनि हरिहर राम को असांव थाना से अनुसूचित जाति/जनजाति थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा पुअनि रितु कुमारी को पुलिस केंद्र से आंदर थाना (अनुसंधान इकाई) तथा सअनि नीलम सिन्हा को पुलिस केंद्र से मद्यनिषेध शाखा, पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है।
एसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और जिम्मेदारी संभालें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर