✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
शराब तस्करों की धरपकड़ तेज करने व सघन छापेमारी के दिए निर्देश
सीवान: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने एंटी लीकर टास्क फोर्स (ALTF) के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध शराब तस्करी पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध शराब की बरामदगी, तस्करों की गिरफ्तारी और मद्य निषेध अभियान की स्थिति की समीक्षा की गई।
सघन छापेमारी व निगरानी का आदेश
एसपी ने जिले में शराब तस्करों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए सघन छापेमारी व सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय सभी शराब तस्करों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त और जांच अभियान तेज करने को कहा गया।
बैठक के दौरान मद्य निषेध अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

