Explore

Search

July 3, 2026 2:18 am

सिवान: एसपी अमितेश कुमार ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात और थाना परिसर का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने थाने में दर्ज मामलों की डायरी को अद्यतन रखने और लंबित गंभीर मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त को और तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित अभिलेखों और लंबित मामलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित समाधान के लिए सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर