✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का संपन्न हुआ। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने सुख-समृद्धि की कामना के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
छठव्रतियों ने घर लौटकर पारण कर व्रत का समापन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
गौरतलब है कि मंगलवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई थी। बुधवार को खरना, गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने महापर्व का समापन किया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

