Explore

Search

April 11, 2026 4:35 am

सिवान : आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आर्म्स एक्ट में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी पप्पन मियां के रूप में की गई है।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान नगर थाना कांड संख्या 115/24 के तहत धारा 342/307/385/387/34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त पप्पन मियां को थाना क्षेत्र स्थित शुगर मिल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर