Explore

Search

May 6, 2026 3:23 am

सिवान :आरजेडी विधायक ओसामा पर प्राथमिकी दर्ज,डब्लू खान सहित तीन नामजद

✒️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुए फायरिंग और पथराव मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंदन सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने एमएच नगर थाना कांड संख्या 148/26 दर्ज कर लिया है, जिसमें रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा को आरोपी बनाया गया है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 5 अप्रैल 2026 को चंदन सिंह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अयनुल हक, मैनुद्दीन मियां और लाल बाबू मियां ने अत्याधुनिक हथियार से उन पर फायरिंग की। इस हमले में चंदन सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी तीन स्कॉर्पियो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

आवेदन में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि इस हमले की साजिश डब्लू खान और आरजेडी विधायक ओसामा द्वारा रची गई थी।

डब्लू खान सहित तीन नामजद, साजिश का आरोप

एफआईआर में अयनुल हक, मैनुद्दीन मियां और लाल बाबू मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि डब्लू खान और विधायक ओसामा पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इस तरह पुलिस मामले में डब्लू खान की भूमिका को भी अहम मान रही है।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में भी डब्लू खान का जिक्र

इस घटना को लेकर प्राथमिकी से पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिवान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि टेम्पू और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में उग्र हो गया।

डब्लू खान

पुलिस के अनुसार, उग्र भीड़ में डब्लू खान और उनके समर्थक शामिल थे, जिनके इशारे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया और कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
राजनीतिक विवाद और आपराधिक इतिहास की भी चर्चा
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से राजनीतिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने यह भी कहा है कि चंदन सिंह और डब्लू खान का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।

जांच जारी, कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर