Explore

Search

July 1, 2026 12:04 am

सिवान : आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर यात्री हुआ गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: अमृतसर से कटिहार जानेवाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शनिवार को सिवान जंक्शन के समीप हुआ। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने घायल यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान पूर्णिया जिले के भतसरा संथाली टोला निवासी ललन टुडू के पुत्र मंजू टुडू के रूप में हुई है। घायल यात्री ने बताया कि वह नई दिल्ली में काम करता है और अपने साथियों के साथ आम्रपाली ट्रेन से अपने गांव पूर्णिया जा रहा था। सिवान जंक्शन के पास अचानक ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसकी देखभाल कर रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर